सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में उत्कर्ष स्कॉलरशिप का वितरण

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद, नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत गुरुवार को उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) अनिल श्रीवास्तव ने परंपरागत रूप से किया।
उत्कर्ष छात्रवृत्ति कक्षा 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई कोर्सेज़ के कुल 32 मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान की गयी। एनटीपीसी रिहंद शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान देती आ रही है। और इसी क्रम में उत्कर्ष स्कॉलरशिप योजना भी बनाई गयी जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने और नई ऊँचाइयों को हासिल करने में मदद मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नें विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में विश्वास और प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं देश का नाम रौशन करने को कहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App