सोनभद्र

बाइक- बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव के मौर्या ढाबा के समीप बीजपुर-मुर्धवा पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।सोमवार की सुबह करीब सात बजे बीजपुर जा रही बाइक सामने आ रही बोलेरे से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार युवक सुरेश 45 वर्ष पुत्र गया प्रसाद निवासी मधूपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने घायल का इलाज शुरू कर दिया हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की मौत हो गयी।चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि घायल के दोनों हाथों और पैरों में फ्रेक्चर के साथ अंदरुनी चोटें भी लगी थी। बताया गया कि उसका घायल युवक का घर सोनभद्र के मधुपुर में है। बीजपुर के एनटीपीसी में काम करता है और सोमवार की सुबह घर से बाइक द्वारा बीजपुर जा रहा था।उधर घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।इस संबंध में थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि सड़क हादसे में सुरेश नामक व्यक्ति की मौत हुई है।घटना का कारण बने बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।उधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल
Download App