सोनभद्र

टाफी देने के बहाने 6 वर्ष की बच्ची के 25 हजार इनामिया किडनैपर का सोनभद्र पिपरी पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर तमंचा कारतूस बरामद

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) टाफी देने के बहाने 6 वर्ष की बच्ची के 25 हजार इनामिया किडनैपर का सोनभद्र पिपरी पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर तमंचा कारतूस बरामद।

पिपरी थाना क्षेत्र के 6 वर्ष की बालिका की टाफी देने के बहाने अपहरण करने की घटना के संबंध मे मुकदमा अपराध संख्या 175/2025 धारा 137(2) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के विशेष निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि उक्त प्रकरण मे फरार आरोपी धौकी नाला की तरफ से आ रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश किया तो आरोपी अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग किया जिसमे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

आरोपी को घटनास्थल से 1 अवैध तमंचा,2 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया। घायल आरोपी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी जिला गढ़वा (झारखण्ड) को ईलाज हेतु सीएससी म्योरपुर लाया गया जहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा निवासी सगमापुतुर थाना धुरकी गढ़वा (झारखण्ड)।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 राजेश जी चौबे चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मनीष थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 राजेश थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
5. हे0का0 शिवबदन थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
6. का0 आशीष थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।
7. का0 अजीत थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App