सोनभद्र

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पंचतत्व को समर्पित काशी कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) शाहजादा उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रामगढ़ में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनभद्र के महानायक अजय शेखर जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति व राज्यपाल से सम्मानित शिक्षाविद् ओमप्रकाश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह,अरुण पाण्डेय (पीसीेएस), देवेश मिश्रा गुरुजी उपस्थित रहे।
साहित्यकारों व समाजसेवियों का हुआ सम्मान
सम्मेलन में साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित विभूतियों में प्रमुख रूप से:
उदय प्रताप शाहजादा, प्रबंधक कृष्ण प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य गौरी शंकर सिंह, प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट अभय कुमार शर्मा, भोलानाथ मिश्र, ईश्वर विरागी, शायर अब्दुल हई, शारिक मखदूम फूलपुरी (प्रयागराज), प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राकेश शरण मिश्र, कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, प्रभात सिंह चंदेल, अलका केसरी, दिवाकर दिवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’, शिवदास, धर्मेश चौहान, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू, विवेक चतुर्वेदी समेत अनेक सम्मानित कवि, साहित्यकार और समाजसेवी शामिल रहे।
काव्यपाठ से गूंजा समारोह
सभी कवियों ने पंचतत्व, प्रकृति संरक्षण, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों पर आधारित अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धरती, गगन, पवन, जल, अग्नि का, हम सबको मान रखना है,
प्रकृति के हर एक अंश को, स्नेहिल सम्मान देना है।
कविता का दीप जलाकर, हम सत्य का परचम लहराएँ,
इस माटी को माँ मानकर, हर जन-मन को अपनाएँ।
ट्रस्ट का संकल्प
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि यह सम्मेलन साहित्य और कला को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में पंचतत्व के संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता और मानवीय मूल्यों के प्रचार का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
यह कवि सम्मेलन सोनभद्र की साहित्यिक परंपरा को नई दिशा देने के साथ-साथ समाज को संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया।उक्त अवसर पर सौरभ कान्त पति तिवारी, पार्थ सारथी किरीट, प्रशांत मिश्रा, पंकज पांडेय, सुबेद्र सिंह चंदेल,धीरज केसरी, विकास मिश्रा,बच्चा पांडेय,चुन्नू, नीरज शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App