सोनभद्र

शिक्षकों का बीएसए से वार्ता विफल, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज विकास खंड के उरमौरा गांव में स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर महिला शिक्षक संघ के आह्वाहन पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन पर डटी रहीं। हालांकि बीएसए से वार्ता के बाद कई संगठनों ने खुद को धरना प्रदर्शन से अलग करते हुए वापस चले गए। इधर दर्जनों शिक्षक और शिक्षिकाएं मांगे पूरी न होने का आरोप लगाते हुए नाराज होकर महिला शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में प्रदर्शन किया।जिलाधिकारी के नामित ज्ञापन अपर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी ने कहा कि पिछले दिनों बीएसए ने उनसे भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें कार्यालय से भगा दिया। इसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए ऑफिस में तैनात एक डीसी (डिस्ट्रीक क्वाड्रिनेटर) द्वारा भी दुर्व्यवहार किया गया था।उनकी खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय से प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय, पूर्व मध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह, अतेवा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह, यूटा के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने बातचीत की और अपनी मांगों से अवगत कराया।

बीएसए ने वार्ता के दौरान शिक्षकों से कहा कि उन्होंने किसी से दुर्व्यवहार नहीं किया है, फिर भी किसी को लगता है तो आगे से ऐसा नहीं होगा। कर्मी के ऊपर लगे आरोपी की जांच कराई जाएगी। संबंधित डीसी से स्पष्टीकरण माँगा गया है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद सभी नेता मान गए और बीएसए कार्यालय से बाहर आकर धरने पर बैठे साथियों को बीएसए की बात बताई।

इस दौरान कुछ शिक्षक और शिक्षिकाएँ बात मानने से इनकार कर दिया, इससे कई संगठनों के जिलाध्यक्ष नाराज होकर अपना समर्थन वापस लेते हुए अपने समर्थकों के साथ चले गए। अध्यक्ष योगेश पांडेय ने कहा कि पिछले दिनों वीडियो वायरल से क्षुब्ध महिला शिक्षिका के पक्ष में बीएसए से वार्ता कराने के लिए एवं समस्या का निष्कर्ष निकलने के लिए समस्त शैक्षिक संगठन समर्थन देते हुए वार्ता कराया, लेकिन कुछ शिक्षक और शिक्षिकाओं के अड़ियल रवैया के चलते वार्ता विफल रहा। जिससे कई संगठनों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय का कहना था कि उन्होंने किसी भी शिक्षिका से दुर्व्यवहार नहीं किया है। उधर विरोध प्रदर्शन में रूद्र मिश्रा, वर्षा वर्मा, गायत्री त्रिपाठी, सोनाली मजूमदार, वकील अहमद, शिव शंकर, राम गोपाल यादव, प्रीति जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App