सोनभद्र

म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे को मिली बड़ी सफलता18040 रुपये, तमंचा मोटरसाइकिल सहित दो गिरफ्तार

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चौबीस घंटे के भीतर ही चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम मनबसा निवासी शिवलाल पुत्र सुबेलाल ने थाना म्योरपुर में तहरीर दी थी कि 26 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे आश्रम मोड़ बाजार में उसकी पत्नी का पर्स अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पर्स में 20,000 रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कटबन्धवा-बभनडीहा जंगल से दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का पर्स, 18,040 रुपये नकद, दस्तावेज, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (संख्या CG 15 CJ 0586) और घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दुबे के साथ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार यादव, सोनू भारती, प्रेम प्रकाश व अनिल कुमार शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App