सोनभद्र

म्योरपुर पुलिस ने गायब हुये मोबाइल को मोबाइल स्वामी को किया वापस

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल नेतृत्व में, थानाध्यक्ष म्योरपुर श्री कमल नयन दूबे तथा उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए आज दिनांक 27.08.2025 को कुल 03 मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर, उन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन की बरामदगी से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। पीड़ित व्यक्तियों ने मोबाइल फोन वापस मिलने पर पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल स्वामियों का विवरण इस प्रकार है:
1- प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र श्री विनोद कुमार गुप्ता निवासी म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2- जवाहर लाल पुत्र श्री रामलाल निवासी करहिया, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
3- विश्वनाथ पुत्र श्री कोदू निवासी घिवही, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2.का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3.का0 प्रेमप्रकाश थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस आम जनता से यह अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल निकटतम थाना अथवा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App