नही बटा खाद, टोकन से करना पड़ा संतोष गुरुवार को वितरण का आश्वासन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) म्योरपुर विकास खण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बखरिहवा कोआपरेटिव लेम्पस पर बुधवार की सुबह से विभिन्न गांव के कस्बों से खाद वितरण की सूचना पर पहुंचे किसानों ने तीखी धूप के कारण अपना- अपना जूता चप्पल रखकर खाद लेने के लिए नम्बर लगाया ।हजारों की संख्या में खाद लेने पहुंचे किसानों में काफी गहमा गहमी रही ।हंगामे को देखते हुए कोआपरेटिव सचिव कृष्णा दास ने एक सूचना चस्पा कर दिया था कि समिति से जुड़े किसान अपना खतौनी ,आधार कार्ड,साथ लेकर आए ,समिति से जुड़े कृषक सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी,एक एकड़ से कम खेती करने वालों को खाद नहीं मिलेगा,बकायेदार समिति के सदस्य को भी खाद पर प्रतिबंध रहेगा।इन सब बायलॉज के बावजूद किसानों की भारी भीड़ खाद लेने के लिए उमड़ी रही। किसान रामजियावन,गंगा प्रसाद,कैलाश,कांति प्रसाद,भुल्लू,रविन्द्र जायसवाल, बलराम,रामचंद्र शर्मा, भोला,राजाराम लालदेव आदि किसानो ने बताया कि बारह बजे के बाद ए डी ओ कोआपरेटिव संतेश राय,अजय कुमार म्योरपुर के नेतृत्व में किसानों को टोकन वितरण कर कहा गया कि 200 बोरी और खाद आज आ गया कुल 711बोरी खाद गोदाम में आ चुका है। टोकन वितरण कीए गए 200 सो किसानो को गुरूवार को वितरण किया जाएगा। ए डी ओ कोआपरेटिव के घोषणा के बाद किसानों ने जमकर बवाल काटा हंगामे के बीच पुलिस को भी स्थिति नियंत्रण करने में पसीने छूट गए।अब गुरुवार को केवल टोकन धारी किसान ही गोदाम पर पहुंचेंगे । ए डी ओ ने घोषणा कर साफ कर दिया कि जरहा न्याय पंचायत के नामांकित गांवों के ही किसान जिनको टोकन बाटा गया वही खाद लेने के लिए आयेंगे यहां भीड़ लगाकर अनावश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न न करे। वहीं चेतवा में एक लाइसेंसी खाद दुकानदार के यहां भी भारी भीड़ लगी रही दुकानदार खाद कमी को देखते हुए वह भी वितरण नहीं किया दुकान बंद कर फरार हो गया बौखलाए किसानों ने दोनों जगहों पर खाद न मिलने से जमकर बवाल काटा ।कालाबाजारी कर इलाके में बेची जा रही ऊंचे दामों में यूरिया खाद के नियंत्रण के लिए किसानों ने हंगामा किया। ए डी ओ कोआपरेटिव के समझाने के बाद किसान आज फिर मायूस होकर वापस लौट गए।चौपट हो रही फसल खाद की वजह से किसानों में गहरी नाराजगी व्याप्त हैं। खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है जो आज कोआपरेटिव पर देखने को मिला।



