सोनभद्र

हरितालिका तीज पर सुहागीनो ने रखा व्रत (सुमन गुप्ता)

विंढमगंज /सोनभद्र(सुमन गुप्ता)

मंगलवार सुबह से ही क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती रहीं।काली मंदिर में श्रद्धालुओं की खास भीड़ रही। यहां सैकड़ों महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान पुजारी राजुरंजन तिवारी व हनुमान मंदिर के पुजारी आनन्द दुबे ने तीज व्रत के महत्व को बताते हुए कहा कि यह व्रत पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करती हैं।मंदिर परिसर में दिनभर

भक्ति गीतों और धार्मिक माहौल का दृश्य देखने को मिला।महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजीं, हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर सजाए अपने सुहाग की रक्षा के लिए प्रार्थना करती नजर आईं। इस मौके पर मां काली दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता उर्फ बीए , सहायक पुजारी राजू रंजन तिवारी सहित समिति के लोग मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App