सोनभद्र

हरतालिका तीज पर महिलाओं का निर्जला व्रत

—- मंदिरों में पति की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए की पूजा-अर्चना

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) मंगलवार को क्षेत्र में हरतालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने सुहाग की रक्षा और पति की

लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।

आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि सुहागिन महिलाएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। वे मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से सुहागिनों का सौभाग्य अखंड रहता है। साथ ही कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

एनटीपीसी रिंहद के रिहन्देश्वर महादेव मंदिर,, अजीरेश्वर महादेव मंदिर, सिरसोती और बीजपुर बेड़ियां हनुमान मंदिर,दुदहिया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ त्योहार मनाया। मंदिरों में पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बेड़िया हनुमान मंदिर में सुनील तिवारी आदि भक्त ब्रती महिलाओं की देखभाल व उनकी व्यवस्था में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App