सोनभद्र

रेल इंजन के धक्के से युवक की मौत

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत धरतीडोलवा ग्राम पंचायत निवासी प्रदीप पासवान उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र भुवनेश्वर पासवान आज सुबह अपने घर से रेणुकूट काम करने जाने के दौरान रेलवे लाइन पर करते समय नगर उंटारी झारखंड की ओर से आ रही रेल इंजन से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ ने शव को कब्जे में कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे आर पी एफ बृजेश गौतम, कपिल देव और पंकज सिंह ने मृतक के परिजनों की मौजूदगी में चेकअप के दौरान पैकेट से विंढमगंज से रेणुकूट का टिकट मिला। तत्पश्चात शव को स्थानीय लोगों के समक्ष पंचनामा करने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु भेजा ।वहीं मृतक के

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की घटना सुन मौके पर परिजनों समेत सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने बताया कि उक्त मृतक आज सुबह घरेलू खर्च हेतु काम करने के लिए निकला था परंतु रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज या अंडर पास नहीं होने के कारण रेलवे लाइन पार करने के दौरान रेल इंजन से धक्का लगने के कारण मौत हो गयी मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकी देवी के साथ-साथ पुत्री छाया कुमारी 16 वर्ष, सिया कुमारी 14 वर्ष, अंशिका कुमारी 12 वर्ष, छोटी एक वर्ष तथा शौर्य कुमार उम्र 10 वर्ष को छोड़कर चला गया। अब आगे इनकी परवरिश कौन और कैसे होगा जबकि मृतक एक साधारण किसान था तथा गांव में ही मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App