श्री राम होटल व पटेल गेस्ट हॉउस के मालिक, मैनेजर समेत पांच पर एफआईआर
सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर में कोतवाली व महिला थाना पुलिस द्वारा होटलों में डाले गए रेड में रंगे हाथ देह व्यापार करते दो महिला समेत चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के इस कार्यवाही से अवैध कार्य में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। इधर पुलिस ने मामले में श्री राम पैलेस व पटेल गेस्ट हॉउस के मालिक, मैनेजर समेत पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई।
सदर कोतवाली के अपराध निरीक्षक माधव सिंह मय हमराह संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग में रावर्ट्सगंज के धर्मशाला चौराहा पर मौजूद थे तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि होटल श्रीराम पैलेस दीपनगर पोखरा कस्बा रावर्ट्सगंज तथा पटेल गेस्ट हाउस तालाब कस्बा रावर्ट्सगंज मे आपत्तिजनक क्रिया कलाप अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। जिससे आस पास के रहने वालो में आपत्ति व आक्रोश है तथा दोनों स्थानों में बाहर से लड़कियां, औरते लाकर पैसा का लालच देकर-वैश्यावृत्ति का कार्य होता है। मुखविर की इस सूचना पर विश्वास करके उक्त सूचना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया तथा क्षेत्राधिकारी नगर को भी सूचना से अवगत कराया गया। सूचना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी सविता सरोज मय हमराह मौके पर आ गयी। पुलिस ने बताये गये स्थान सर्वप्रथम होटल श्रीराम पैलेस दीपनगर पोखरा कस्बा रावर्ट्सगंज पहुँचे ही थे कि क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी महिला पुलिस बल की महिला तथा पुरूष बल की पुरुषों द्वारा जामा तलाशी देकर इस बात का इत्मिनान किया गया कि किसी के पास कोई अनैतिक क्रिया कलाप व देह व्यापार से सम्बन्धित आपत्ती जनक कोई वस्तु नहीं है। बाद एक दूसरे की जामा तलाशी के पुलिस कर्मी क्षेत्राधिकारी नगर के साथ होटल श्री राम पैलेस पहुँचे। क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में पुलिस कर्मी होटल के अन्दर से आये ग्राउण्ड फ्लोर पर रिसेप्सन बना है को चेक किया गया तो रिसेप्सन पर बैठा एक व्यक्ति तेजी से कुर्सी से उठ कर बाहर निकलना चाहा है। मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया। उसी दौरान ग्राउण्ड फ्लोर की कमरों की तरफ से 2-3 लड़की, महिला दिखाई दी। जिनसे महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर घबरायी हुई है, बचते बचाते कोई सन्तोष जनक उत्तर नही दे सके। ग्राउण्ड फ्लोर पर बने कमरो की चेकिंग मे कमरों मे पड़े बेड के सिरहाने चादर हटाकर देखने पर दो पैकेट में कण्डोम बिना प्रयोग किये मिले। जिससे यह विश्वास हो गया कि होटल मे अनैतिक देह व्याहार हो रहा है। ग्राउण्डर पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अवनीश केशरी पुत्र स्व. जसवन्त सिंह निवासी अहरौरा चौक बाजार, थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर, हालपता श्रीराम पैलेस दीपनगर पोखरा कस्बा राबर्ट्सगंज बताया। जिसकी जामा तलाशी से दो अदद मोबाइल व अन्य आपत्ति जनक वस्तु बरामद हुआ। मौके पर ही मैनेजर अवनीश कुमार केशरी से होटल मालिक के बारे मे पूछा गया तो होटल मालिक का नाम रामबाबू पुत्र स्व. हजारी प्रसाद निवासी दीपनगर पोखरा कस्बा रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र बताया तथा यह भी बताया कि मालिक के कहने पर ही महिला लड़कियों को बुलाकर कमरा दिया जाता है। डरी सहमी महिलाओ को सुरक्षित महिला पुलिस कर्मियो के माध्यम से रस्क्यू कराया गया। जिन्हे उनके परिजनो को सुपुर्द किया जायेगा। होटल मालिक व मैनेजर द्वारा होटल मे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। मौके पर होटल मालिक रामबाबू नही मिला। मैनेजर अवनीश कुमार केशरी को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में हिरासत में ले लिया। तत्पश्चात मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पटेल गेस्ट हाउस दीपनगर तालाब कस्बा रावर्ट्सगंज पर मय पुलिस बल उपरोक्त व हिरासत शुदा अभियुक्त अवनीश कुमार केशरी के आया। गेस्ट हाउस पर सीओ की उपस्थिति में चेकिंग की गयी। गेस्ट हाउस के उपरी तल पर बने आफिस नुमा केबिन मे एक व्यक्ति दिखाई दिया जो हम पुलिस वालो के देखकर निकलने का प्रयास करने लगा। जिससे रूककर पूछताछ करके जानकारी की ही जा रही थी कि गेस्ट हाउस की गैलरी मे कुछ महिला दिखाई दी जो काफी डरी सहमी थी। डर वस कुछ बता नहीं पा रही थी। मैनेजर का नाम पता पूछने पर अविनाश सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी हिन्दुआरी राबर्ट्सगंज बताया। गेस्ट हाउस के मालिक के बारे में पूछने पर मालिक का नाम अरूण कुमार सिंह निवासी हाइडिल कालोनी रावर्ट्सगंज सोनभद्र बताया। मुखबिरों से सूचना के आधार पर विश्वास कर पुलिस बल के साथ गेस्ट हाउस के कमरो की चेकिंग करने पर दो कमरो मे बिस्तर के नीचे आपत्ति जनक वस्तु बरामद किया गया। जिससे पुलिस को यह विश्वास हुआ कि गेस्ट हाउस मे अनैतिक कार्य संचालित हो रहा है। मैनेजर उपरोक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मालिक के कहने पर गेस्ट हाउस में बने कमरो को महिला/पुरूष को पैसा लेकर दिया जाता है कुछ समय/दिन रूकने के बाद वह लोग चेक आउट कर लेते है। यह क्रम चलता रहता है। गेस्ट हाउस में मौजूद मिली महिलाओ को सकुशल रेस्क्यू कराया गया। जिन्हे उनके परिजन के सुपुर्द किया जायेगा। रजिस्टरो के बारे में पूछने पर दोनो मैनेजर द्वारा कोई सन्तोष जनक उत्तर नही दिया जा सका। गेस्ट हाउस मैनेजर उपरोक्त अविनाश सिंह को जुर्म अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत हिरासत में ले लिया। पकड़े गये दोनों व्यक्तिओ एवं होटल मालिक/गेस्ट हाउस मालिक का जुर्म अन्तर्गत धारा 3/4/5/7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि0 1956 के तहत दर्ज किया गया। सदर कोतवाली गोपाल जी ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी दशा में अनैतिक कार्य में लिप्त लोगों को नहीं बक्सा जायेगा।



