सोनभद्र

22 पदयात्रियों ने लौआ नदी के उद्गम स्थल से शुरू किया पदयात्रा

नदी के सेहद का जाना हाल,ग्रामीणों से किया चर्चा

साल में 11 माह बहने वाली नदी अब 6 माह में सुख जाती है।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के रासपहरी स्थित लौवा नदी के उद्गम स्थल से रविवार को 22 नदी यात्रियों ने पदयात्रा शुरू की और वहां से कुसम्हा के बगैयानार तक लगभग 6 किमी जंगल झाड़ियों के बीच रास्ता पार कर नदी की स्थिति का जाएगा लिया। जंगल के चरवाहों और स्थानीय ग्रामीणों से नदी के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद रास पहरी विद्यालय परिसर और कुसम्हा के पंचायत भवन पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की जबकि दूसरी टीम मनबसा और करम डाढ़ में नदी का हाल जाना।पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ अनिल गौतम,प्रेम नारायण,शुभा प्रेम ने नदियों से ग्रामीणों को मिलने वाला प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ की जानकारी ली साथ ही जंगल ,पेड़ ,पौधे और मनुष्य के आपसी

रिश्ते को लेकर गहराई से चर्चा की गई।ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह नदी 11 माह बहती थी अब 6 माह में ही सुख जाती है।बताया कि नदी में बालू खनन, जल स्रोत को बढ़ावा देने वाले पेड़ और झाड़ियां कट गई जिससे पानी रुकता नहीं है। डॉ गौतम ने इसे पुनर्जीवित करने पर परिचर्चा की और ग्रामीणों से राय मांगी कि ऐसा कौन सा प्रयास किया जाए जिससे नदी पुनः पहले की स्थिति में आ जाए।इसको लेकर ग्रामीणों के साथ एक कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। मीना,उमेश चौबे,सुरेश, बेचन,शेर सिंह अनीता, आदि पदयात्रियों ने बताया कि पहले दिन की यात्रा बहुत सुखद और ज्ञान भरा रहा।हम लोग ग्रामीण क्षेत्र में रह कर भी नदी को इतनी गहराई से नहीं जान पाए थे।बताया कि सोमवार को टीम झारो और आगे के गांव तक यात्रा करेगी। मौके पर देवनाथ भाई,जगत नारायण विश्वकर्मा,भाई,अशोक सिंह, कृष्णा,आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App