सोनभद्र

हाइवे पे खड़े टेलर से बैटरी चोरी करने वाले 2 शातिर चोर को अनपरा पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र हाइवे पे खड़े टेलर से बैटरी चोरी करने वाले 2 शातिर चोर को अनपरा पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ किया गिरफ्तार।

विगत दिनो टेलर एवं एक हाईवा वाहन से अज्ञात चोरो द्वारा कुल चार बड़ी बैटरियों की चोरी की गई थी। इस संबंध मे वाहन स्वामी द्वारा थाना अनपरा में तहरीर दिया गया जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचक द्वारा सुरागरसानी करते हुए मुखबिर की सहायता से अपराधियों की तलाश किया गया था। बजरिये मुखबिर की सूचना पर अनपरा पुलिस टीम द्वारा कुबरी पहाड़ी काली माता मंदिर के पास से 2 आरोपी के पास से एक बाइक पर दो चोरी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि शेष दो बैटरी उन्होने दूसरे जगह छिपा कर रखी है। आरोपी की निशानदेही पर छिपाई गई दो और बैटरी को बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. उत्कर्ष कनौजिया पुत्र कृष्णा कनौजिया
2. करण यादव पुत्र रमेश यादव
निवासीगण – वार्ड संख्या 6, सुभाष नगर अनपरा

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 शिव प्रताप वर्मा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 संतोष दीक्षित थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 रामाश्रय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 विपिन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. का0 अजीत थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
6. का0 शशि भूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App