सोनभद्र

चंदौली निवासी 25 हजार के इनामिया अपराधी का सोनभद्र एसओजी ने किया हाफ एनकाउंटर तमंचा कारतूस बरामद

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चंदौली निवासी 25 हजार के इनामिया अपराधी का सोनभद्र एसओजी ने किया हाफ एनकाउंटर तमंचा कारतूस बरामद।

राबर्ट्सगंज मशान बाबा के पास, चौकी हिन्दुआरी के समीप, एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 699/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना के क्रम में संलिप्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना राबर्ट्सगंज व एसओजी प्रभारी को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण मे फरार आरोपी हिन्दुआरी की तरफ जा रहा है। स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दिया। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी को घटनास्थल (हिनौता रोड़) से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद बाइक के साथ पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया।

घायल आरोपी अमित यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी नौगढ़ चन्दौली को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी लाया गया जहा उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र मय हमराह।
3. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 रविकान्त मिश्रा चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
6. उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
7. उ0नि0 रामअवध यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
8. हे0का0 संदीप यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
दुद्धी में यादव महासभा का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा व शिक्षा सुधार पर हुआ... दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में बीजपुर प्रखंड के संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र भव्य कलश यात्रा कल और नव दिवसीय राम कथा का आयोजन गुरुवार से कोन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने मनाया होली मिलन समारोह भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल अध्य्क्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व मे प्राशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन सतबहनी गांव में चलाया गया टीवी पर जागरूकता कार्यक्रम नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश रामगढ़ में 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता हत्याकांड कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना ... पटवध बसुहारी मार्ग का जल्द हो निर्माण संदीप मिश्रा
Download App