सोनभद्र

दुद्धी पुलिस ने भेड़ चोरी के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 32 भेड़ बरामद

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी पुलिस ने भेड़ चोरी के मामले मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 32 भेड़ बरामद। दुद्धी पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 232/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित भेड़ चोरी के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कुल 32 भेड़ों की बरामदगी किया गया है। धर्मदेव पाल पुत्र केश्वर पाल निवासी गुलाल झरिया, थाना दुद्धी द्वारा दिनांक 22.08.2025 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी कुल 50 भेड़ें चोरी कर ली गई। प्रकरण मे मुकदमा अपराध संख्या 232/2025, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा गठित टीम द्वारा अभियुक्त ठकुरी खाँ उर्फ हमीद खाँ पुत्र हुसैन खाँ निवासी ग्राम बरीपार थाना सजेती जनपद कानपुर देहात हाल पता ग्राम रोरा थाना कोन की गिरफ्तारी एवं चोरी गई भेड़ों की बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम मे हीराचक कनहर नदी पुल के आगे, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र में दबिश देकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं 32 भेड़ों की बरामदगी की गई। विवेचना में अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने पर धारा 317(2) BNS का बढ़ोत्तरी किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1- उप निरीक्षक मिठ्ठू प्रसाद थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।
2- मु0आ0 खालिद खाँ थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।
3- आरक्षी सुनील कुमार सरोज थाना दुद्धी जनपद-सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप
Download App