सोनभद्र

यूरिया खाद के लिए उमड़ रही किसानों की भीड़

दुद्धी। क्रय विक्रय केंद्र व लैम्पस के बाहर यूरिया खाद के लिए किसानों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों को समय से यूरिया उपलब्ध नही होने पर सहकारिता विभाग की नींद उड़ी हुई है। किसानों ने तरह तरह के आरोप लगातार लगाए जा रहे हैं। खजूरी निवासी किसान नंदू गुप्ता डूमरडीहा किसान ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि लैम्पस के बाहर लगातार एक सप्ताह से दौड़ रहे हैं लेकिन यूरिया खाद नही मिल रहा है। जबकि धान की फसल में रोपाई के 20 दिन बाद यूरिया खाद की जरूर पड़ती है। समय से खाद नही मिलने से फसल में काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस महंगाई में किसानी कार्य करना बहुत ही कठिन हो गया है। लेकिन प्रशासन या नेता कोई इस पर ध्यान नही दे रहा है। इस मनमानी रवैये से किसानों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र संचालकों के कहना है कि दुद्धी लैम्पस व क्रय विक्रय केंद्र पर 200-200 बोरियां खाद आई हुई है। लेकिन किसानों की संख्या बढ़ गई है। वितरण करते समय विवाद हो जाता है। जबतक पुलिस की सुरक्षा नही मुहैया होती है। तबतक वितरण कर पाना बड़ी मुश्किल होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
समाजवादी पार्टी ने जनपद की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन यूजीसी बिल के विरोध में ओबरा में अनारक्षित वर्ग संघर्ष मोर्चा का गठन,डीएम को सौंपा ज्ञापन भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार
Download App