सोनभद्र

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पुलिस और सीआईएसएफ जवानों को बांधी राखी

—बीजपुर थाना और सीआईएसएफ प्रांगण में महिलाओं ने दीर्घायु की कामना के साथ बांधे रक्षा सूत्र

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। महिलाओं ने बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।

इसके बाद महिलाएं सीआईएसएफ के प्रांगण में पहुंचीं। वहां उन्होंने डिप्टी कमांडेंट विशाल लक्ष्मण होल्कर, एसी (फायर) इंस्पेक्टर आलोक कुमार चौधरी, पी के गोरैन, यूबी मिश्रा, सबइंस्पेक्टर दीपक पांडेय सहित अन्य जवानों को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

इस कार्यक्रम में एकता आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह बीजपुर से अनवरी बेगम, कृष्णा आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह डोडहर से ममता, नीलम आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से वकीलुंनिशां शामिल थीं। आश्रम से आई कमला देवी और पूनम भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। महिलाओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां पुलिसकर्मियों और सीआईएसएफ जवानों को बांधीं।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा और डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ विशाल लक्ष्मण होल्कर ने महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं को भविष्य में उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वे कभी भी संपर्क कर सकती हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़, उपनिरीक्षक श्रवण यादव, उप निरीक्षक दुनिया सिंह सहित अन्य सीआईएसएफ के जवान और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल
Download App