सोनभद्र

शिविर मे कृषि वैज्ञानिक ने बताये जैविक खेती से उत्पादन बढ़ाने के तरीके

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मारकुंडी मे मंगलवार के दिन ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के अध्यक्षता मे पंचायत भवन पर विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आस-पास के गांवो के हजारो किसानो भाईयो ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ इन्दीवर प्रसाद, डॉ सूजन मजूमदार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजीव राव, डॉ अवधेश यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी मनीष पाल,पंचायत सचिव अजय कुमार अनिल एवं इंद्रेश तिवारी ने हजारो की संख्या में एकत्रित किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही राज्य एंव केन्द्र सरकार की कल्याणकारी कृषि योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों एंव जैविक रसायन विधी के जरिए उत्पादन बढाने के तरिके बताए। किसानों भाइयो से संवाद कर उनके तमाम समस्याओ की निजात पाने के वैज्ञानिक तरिके भी बताए। किसानों द्वारा सिंचाई की सुविधा,उनके सभी समस्याओ के समाधान के तरिके एंव उपाय भी बताए।कृषी वैज्ञानिको ने जैविक यूरिया खेती पर काफी बल दिया।किसानों के पशुओं की बीमारी होने पर उसका देशी तरह से इलाज करने करने के गुण भी बताए।फसलों की नवीन किस्मों, फसलो की बीमा, भूमि संरक्षण पर अधिक बल,के साथ खेत तालाब की संरक्षित करने के साथ गांवो मे शुध्द हरियाली बनाए रखने के लिए उनुपयोगी भूमी पर पीपल बरगद एंव फलदायक पेड़ लगाने के लिए किसान भाइयो से अपील की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App