सोनभद्र

बीजपुर में बिजली संकट,500 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगने से हर 10 मिनट में ट्रिप, व्यापारियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर में बिजली आपूर्ति की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। 31 मई से बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग ने छह दिन बाद 500केवीए ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की।

लेकिन क्षमता से कम का ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के कारण हर 10 मिनट में ट्रिप हो रहा है। गर्मी और उमस से परेशान व्यवसायियों ने शनिवार को एसएचओ बीजपुर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी संबोधित है।

व्यवसायियों ने 48 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर सोमवार से चक्काजाम और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता,अनिल सिंह मेहता,सुरेन्द्र अग्रहरि, बृजकिशोर गुप्ता, संदीप गुप्ता,चंदन गुप्ताऔर रविन्द्र गुप्ता ने ज्ञापन देते हुए कहा कि रविवार तक अगर एनटीपीसी प्रबंधन समस्या का समाधान नही निकलता हैं तो सोमवार को धरना प्रदर्शन, बाजार बंद आदि कार्यक्रम किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रबंधन की होगी। बिजली की समस्या से पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर वाले इस ज्ञापन में सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कही गई हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App