सोनभद्र

प्रदीप सिंह चन्देल ने बकरीद के मद्देनजर दुद्धी मे पीएसी के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को कराया सुरक्षा का अहसास

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) प्रदीप सिंह चन्देल ने बकरीद के मद्देनजर दुद्धी मे पीएसी के साथ फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को कराया सुरक्षा का अहसास।

आगामी त्यौहार बकरीद के अवसर पर शान्ति, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चन्देल ने मय पर्याप्त दुद्धी पुलिस पीएसी बल के साथ पैदल गश्त फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में पड़ने वाले मस्जिदों मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लिया गया व सर्वसमुदाय के धर्मगुरुओं, आम जनमानस एवं व्यापारियों तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता किया गया।

प्रदीप सिंह चन्देल ने बकरीद को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। इस दौरान आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि पुलिस बल त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने तथा आम जनमानस की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App