सोनभद्र

Sonbhadra News: साथ जियेंगे साथ मरेंगे हम तुम दोनो लैला मरने से नइयो डरना के तर्ज पर प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक दिया जान

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) साथ जियेंगे साथ मरेंगे हम तुम दोनो लैला मरने से नइयो डरना के तर्ज पर प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक दिया जान।

चोपन थाना क्षेत्र के पनारी ग्राम पंचायत के टोला गडवानी मे एक युवक युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पनारी ग्राम पंचायत के टोला गडवानी नीमघाट डैम के किनारे तेंदु के पेड़ में दुपट्टा एव गमछा के सहारे अशोक खरवार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रूप नारायन व युवती सीता कुमारी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री राम सागर खरवार का घर से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर लटकता मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के पास नीचे मछली और चावल रखा हुआ था।

वही इसका सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश कुमार ने पुलिस को दी।सूचना पाकर तत्काल सीओ नगर चारू द्विवेदी प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया ने मौके पर पहुंच कर घटना के परिस्थितयो की जांच पड़ताल कर दोनो शव अपने कब्जे मे ले लिया है। वही लड़के की मां लीलावती देवी ने बताया कि लड़का सुबह ग्यारह बजे घर में नास्ता पानी कर घर निकला था उक्त मामले को बगल के महिला नदी के तरफ लकड़ी लेने गई थी वहीं घटना देख बताया गया वहीं यह भी कहा कि दोनों के प्रेम संबंध के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी अगर जानकारी होता तो दोनों की शादी करा दिया जाता। जहा लड़की के भाई शनि कुमार ने कहा कि उक्त मामले की जानकारी हम लोगों को नहीं था यह घटना कैसै किन परिस्थितियों में हुयी है जानकारी नही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष
Download App