सोनभद्र

संत एबीआर पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) रेणुकूट सीबीएसई के घोषित नतीजे में संत एबीआर पब्लिक स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है, विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 की परीक्षा में 160 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे इसमें सभी ने सफलता प्राप्त की हैl विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र सचिन कुमार 97 फीसदी अंकों के साथ टाप किया है, खुशी गुप्ता और प्रत्यूष ने 93 प्रतिशत अंक, अंश अग्रवाल 92. 2 प्रतिशत और आंचल मौर्य ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैl विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने बताया कि कक्षा 12वीं का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है, विद्यालय में 134 छात्र बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा अंकिता शर्मा ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है अपूर्व विश्वकर्मा ने 90.2 प्रतिशत, रिया सिंह ने 89.2, आदित्य राज ने 88 व अंकिता राय ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया हैl विद्यालय की छात्रा अंकिता शर्मा ने दो विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वही आशा यादव,रूबी मौर्य और निहारिका सिंह ने भी एक-एक विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैंl छात्रों की सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह, प्रबंधक मुकेश सिंह और प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने छात्रों और अध्यापकों को बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण
Download App