सोनभद्र

यूपीएससी की परीक्षा में सफल होकर माता पिता के साथ जिला का नाम रोशन करना  अंतिम लक्ष्य सक्षम अग्रहरि

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। इस बार की दसवीं की परीक्षा में सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने सफलता अर्जित किया। इस बार की दसवीं की परीक्षा में आकाश 98.2 और रिया मौर्या 97.8 और दिव्यंका यादव 96.8 अंक हासिल कर जहाँ विद्यालय में स्थान प्राप्त किया वही सक्षम अग्रहरि 96.6 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान व यशांक गुप्ता 96.2 अंक प्राप्त करके पांचवा स्थान पर कब्जा किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी उत्तीर्ण छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होनहार छात्र अपनी प्रतिभा व अथक परिश्रम के द्वारा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल स्वयं का अपितु अन्य छात्रों के लिए भी ऊर्जा का संचार करते हैं।
प्रथम पांच रैंक हासिल करने वाले छात्रों के अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनकी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ बच्चों की लगन को दिया।सफल छात्र छात्राओं ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।जिस पर शिक्षकों सहित सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।वही स्वामी सत्यानंद सरस्वती स्कूल में दसवीं में शगुन उपाध्याय 93.4 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वही अपेक्षा गुप्ता 89.2 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अनुष्का यादव 87.2 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय अध्यापको का मान बढ़ाया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App