सोनभद्र

बारात लेकर जा रहे दुल्हे पर मनबढ़ युवक ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

चोपन/सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा) जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया माटी के समीप बारात लेकर जा रहे दुल्हे पर एक मनबढ़ युवक द्वारा हमला कर दिया गया । जिससे दूल्हा घायल हो गया । घटना के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया । सूचना मिलते पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के कुरुहुल गांव से राजेन्द्र खरवार पुत्र रामनाथ की बारात परसोई गांव के टोला कनुहार जा रही थी। जैसे ही बारात छुहिया माटी स्थान पर पहुंची कि पहले से ही घात लगाए युवक ने दुल्हे की गाड़ी रोककर पूछा कि बारात कहाँ से आ रही है। जैसे ही दुल्हे ने बताया कि बारात चोपन कुरुहुल से आ रही है, वैसे ही उक्त युवक ने दुल्हे के गर्दन पर किसी नुकिले औजार से हमला कर दिया और फरार हो गया । अचानक हुये इस घटना से सभी बाराती सहम गये। आनन फानन मे घायल दुल्हे को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद पुनः बारात लगभग दो बजे रात परसोइ पहुचा। दुल्हा जयमाल स्टेज पर घंटों बैठा इंतजार करता रहा किन्तु दुल्हन नही आई। जिसके बाद बारात सुबह बिन शादी के वापस आ गई। दूल्हे ने बताया कि उसी घर में एक और बारात आयी थी, जिसका जयमाल तो हुआ लेकिन दूल्हा अपनी पत्नी की विदाई कराकर नहीं ले गया फिलहाल दुल्हे ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दे दिया है। ओबरा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर घटना के पीछे क्या कारण है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार
Download App