सोनभद्र

अनपरा नगर पंचायत ने महाराणा प्रताप का बैनर पोस्टर फाड़ा, क्षत्रिय समाज ने कारवाई नहीं होने पर आंदोलन का दिया चेतावनी

अनपरा/सोनभद्र अनपरा नगर पंचायत ने महाराणा प्रताप का बैनर पोस्टर फाड़ा, क्षत्रिय समाज ने कारवाई नहीं होने पर आंदोलन का दिया चेतावनी। भारी अनियमितता के आरोप को लेकर चर्चा मे आये नगर पंचायत द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर अतिथियो के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टर बैनर को फाड़कर कूड़े मे फेकने से क्षत्रिय समाज के लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी हरदेव सिंह,सत्य प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, आर पी सिंह, कृष्णा सिंह, अभय सिंह, अरविन्द सिंह, प्रशांत सिंह आदि ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र मे आरोप लगाया है कि 9 मई को अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित आडिटोरियम मे महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाया गया था। कार्यक्रम मे आये अतिथियों के स्वागत मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के साथ साथ पूर्व सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी केदार सिंह सहित अन्य अतिथियों का फोटो बैनर मे लगाया गया था जो काशी मोड़ से अनपरा तापीय परियोजना के गेट तक चार दर्जन से अधिक पोस्टर बैनर परियोजना के पोल व लोहे के बने फ्रेम मे लगाए गए थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन साजिश के तहत अनपरा नगर पंचायत के कर्मी वाहन लेकर पहुँचे और सभी बैनर पोस्टर फाड़कर गाड़ी मे भरकर कूड़े मे डाल दिया गया पोस्टर फाड़ते देख कुंदन सिंह ने जब एतराज जताया तो कर्मचारियों ने ईओ अपर्णा मिश्रा का आदेश बताया परन्तु जब ईओ से बात की गई तो उन्होंने किसी भी आदेश नहीं देने की बात कही जिससे घटना की जानकारी होते ही क्षत्रिय समाज मे आक्रोश फैल गया है। अनपरा थाने पहुँचे सैकड़ो लोगो ने एसएचओ शिव प्रताप वर्मा को शिकायत पत्र देते हुए कारवाई का मांग कर कहा कि अगर कोई आदेश होर्डिंग बैनर हटाने का था तो क्षेत्र मे महीनो से लगे पोस्टर बैनर पोलो पर कैसे लटक रहे है तथा कार्यक्रम के 24 घंटे भी नहीं बीते थे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने दूरभावना से ग्रसित होकर महाराणा प्रताप सहित सम्मानित जन प्रतिनिधियों का अपमान किया है जिसे क्षत्रिय समाज बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होने चेतावनी दिया कि यदि प्रशासन कारवाई नहीं करता है तो पूरा क्षत्रिय समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन का होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा
Download App