सोनभद्र

युवक युवती का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) युवक युवती का जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी।

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ के जंगल मे एक लड़के व एक लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला। चरवाहो ने घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बैजनाथ के जंगल में कुछ चरवाहे गुरुवार की दोपहर पशु चराने गए थे। इस दौरान जंगल में पेड़ से लटकता एक लड़के व एक लड़की शव देखा। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने घटना से रामपुर बरकोनिया पुलिस को अवगत कराया। खबर लगते ही थाना प्रभारी मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी उच्चधिकारियो को दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों के शव को नीचे उतरवा कर आसपास के ग्रामीणों से उनकी पहचान कराने का प्रयास किया, देर शाम तक उनकी पहचान दशरथ पुत्र देवनरायण व चिंता पुत्री राम चंद्र गौड़ निवासी मुरैला थाना रामपुर बरकोनिया के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की लड़का 2/3 मई की रात्रि से गायब थे। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग पुलिस को सूचना नहीं दिए थे।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है, हालांकि जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वही घटना की सूचना देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App