सोनभद्र

शिव प्रताप वर्मा ने डिग्री कॉलेज मे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रहने रहने का जानकारी दिया

अनपरा/सोनभद्र शिव प्रताप वर्मा ने डिग्री कॉलेज मे सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कर आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रहने रहने का जानकारी दिया।

अनपरा एसएचओ शिव प्रताप वर्मा ने भगवान अवधूत डिग्री कॉलेज मे मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं, शिक्षकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक हवाई हमले, ब्लैक आउट और अन्य आपात स्थितियों की कल्पना कर उसके अनुसार बचाव के उपायों को व्यावहारिक रूप से प्रदर्शित किया गया। मौके पर सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और बताया गया कि ऐसी स्थिति में कैसे संयम और सूझबूझ से काम लेते हुए अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। उन्होने कहा कि यह मॉक ड्रिल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक अभ्यास है।

उन्होने कहा आपातकालीन समय में घबराने की बजाय घर की सबसे सुरक्षित जगह पर शरण लें, खिड़कियां, दरवाजे व लाइटें बंद रखें और प्राथमिक उपचार किट तैयार रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दी जा रही जानकारी पर विश्वास करें, बताया कि मामूली चोटों या तकलीफों में किस प्रकार प्राथमिक चिकित्सा दी जा सकती है, जिससे गंभीर स्थिति से बचा जा सके। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App