सोनभद्र

पुलिस ने डीएवी स्कूल में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का किया आयोजन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच उत्पन्न तनाव के मद्देनजर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल’ के द्वारा देश के साथ खड़े रहने का जज्बा दिखाया।इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।डीएवी परिवार का मानना है कि पहलगाम की घटना संपूर्ण मानवता के खिलाफ किया गया जघन्य अपराध था आतंकवादियों को सबक सिखाना बेहद जरूरी है।

इस के लिए सभी भारतीयों को सरकार और सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के उप महाप्रबंधक संतोष उपाध्याय, वरिष्ठ प्रबंधक रंगा रेड्डी,उप प्रबंधक रोशन कुमार,सुरक्षा विभाग से पधारे अपर महाप्रबंधक जीमी जोसेफ एवं विरेन्द्र कुमार नायक, सीआईएसएफ से पी शिवा राव (सहायक कमांडेंट)के के सिंह (निरीक्षक)के सी गोरा (निरीक्षक फायर)डी के पांडे एवं विजिलेंस के साथ अन्य पदाधिकारी एसएचओ अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति एवं निर्देशन में सिविल मॉक ड्रिल किया गया।प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि युद्ध की स्थिति में जान और माल की सुरक्षा करना भी देश भक्ति है।एनसीसी कैडेट्स ने ‘मॉक ड्रिल’ में विशेष रूप से तत्परता दिखाते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया।कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने हवाई हमले से बचने के लिए बैचों और मेज के नीचे छिपने का अभ्यास किया। युद्ध की स्थिति में घायलों को बचाने के विभिन्न तरीकों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। अंत में डॉ आर के झा ने आए हुए अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देश प्रथम के साथ डीएवी परिवार हमेशा अग्रसर रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App