सोनभद्र

उर्जांचल ट्राफी लेदर क्रिकेट मे रेनुसागर को हरा अनपरा बोर्ड बनी चैंपियन

अनपरा/सोनभद्र उर्जांचल ट्राफी लेदर क्रिकेट में रेनुसागर को हरा अनपरा बोर्ड बनी चैंपियन। स्व.बाबू लाल वर्मा स्मृति लैदर टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता उर्जांचल ट्राफी के फाइनल में अनपरा बोर्ड ने रेनुसागर को 23 रनों से हराकर चैंपियन बनी। अनपरा कालोनी के सीआईएसएफ मैदान में हुए फाइनल मुक़ाबले में अनपरा बोर्ड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 142 रन बनाए जिसमें गोविंद पाल ने शानदार 50 रन बनाए, सोनू पनिका ने 25 रन बनाए, रेनुसागर के तरफ से सतेंद्र सिक्कू ने 4 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी रेनुसागर की टीम 18.5 ओवरों में 119 रनों पर सिमट गई जिसमें सतेंद्र ने 34 रन बनाए, गौरव ने 3, सुनील, सोनू ने 2-2 विकेट लिए फाइनल में मैन ऑफ द मैच, गोविंद पाल को दिया गया, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रेनुसागर के सुनील तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज रेनुसागर के सतेंद्र कुमार सिक्कू को दिया गया, चौथे स्थान पर गरबंधा एवं तीसरे स्थान पर ककरी टीम को ट्राफी दिया गया एवं विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी दिया गया । इस मौके पर संजय उपाध्याय, अनपरा तापीय परियोजना के अधिशासी अभियंता डीके विकल, समाजसेवी राकेश यादव शशि, जेई ज्ञानेंद्र पटेल, अभय शंकर द्विवेदी, ऋषभ पांडेय, अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App