सोनभद्र

शिव मंदिर संरक्षण समिति द्वारा मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) सदर ब्लाक के मडरा गांव में शिव मन्दिर प्रांगण में हाई स्कूल व इंटर में ग्राम पंचायत सेंधुरी राजस्व गांव मड़रा के छात्रो ने प्रथम स्थान लाकर अपने ग्राम पंचायत के साथ साथ अपने जिला का नाम रोशन किया है। उनका सम्मान समारोह , निःशुल्क प्याऊ व शिव मंदिर में लगाये गये ,मा राकेश कुमार मिश्रा जी द्वारा पंखा का उद्घाटन शिव मंदिर संरक्षण समिति द्वारा आयोजित किया गया।अरमान अली पुत्र श्रीमती मैरूनिशा एवं श्री अंसारुल अली जो इंटर में प्रथम स्थान व मैथ में 100 में 100 अंक लाएं हुए हैं, उनका सम्मान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मडरा सहवेज आलम जी द्वारा पुष्प हार पहना कर और सभी सम्मानित नागरिकों द्वारा करतल ध्वनि से किया गया।आशीष कुमार मिश्र सुपुत्र श्रीमती संजू देवी एवं श्री परमेश्वर मिश्र इंटर में प्रथम स्थान ,संदीप कुमार प्रजापति सुपुत्र श्रीमती सोनी प्रजापति एवं श्री सुनील प्रजापति इंटर में प्रथम स्थान, सनी देवल पुत्र श्री दिनेश कुमार भारती इंटर में द्वितीय स्थान, हाई स्कूल में सत्यम मौर्य सुपुत्र श्रीमती दुर्गावती देवी एवं श्री राजकुमार मौर्य प्रथम स्थान, पुष्पा भारती सुपुत्री श्रीमती किस्मती देवी एवं श्री दिनेश कुमार प्रथम स्थान, आशु सुपुत्री श्रीमती इंद्रावती देवी एवं श्री गया प्रसाद प्रथम स्थान, विमलेश सोनकर सुपुत्र श्रीमती गुलरावती देवी एवं बहादुर सोनकर द्वितीय स्थान सभी का समिति द्वारा पुष्प हार पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर शिवम दास संरक्षण समिति के पदाधिकारी संत पति मिश्रा एवं सभी पदाधिकारी ने सभी मेधावी छात्रों का हौंसला लअफजाई किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़े गर्व की बात है कि हमारे ग्राम पंचायत में इतने होनहार छात्र हैं, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से इन छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ी भी इस सम्मान से जरूर प्रभावित होंगे और वह भी मेहनत करेंगे और जनपद में ही नहीं प्रदेश में अपना स्थान प्राप्त कर जनपद सोनभद्र का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री
Download App