सोनभद्र

ट्रक से कुचलकर तेरह वर्षीय बच्चे की मौत।

सोनभद्र (अरुण पांडेय)

बभनी अंबिकापुर मार्ग पर हादसा चालक गिरफ्तार।

बभनी। बभनी अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर जनता शिक्षण संस्थान के पास रेणुकूट की ओर से तीव्र गति से आ रही ट्रक ने तेरह वर्षीय बच्चे को कुचल दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान नंदलाल के रुप में हुई वह बिंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपुरा का रहने वाला था मृतक नंदलाल बभनी में एक बारात में शामिल होने आया था। मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे बारात दरवाजे पर लगी ही थी कि उसी समय सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी पुलिस ने घटना कर भाग रही ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि नंदलाल चार भाईयों में दूसरे नंबर का भाई था हादसे के बाद गमगीन माहौल में शादी समारोह जल्दी संपन्न कराया गया। बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले कर शव का पंचनामा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेंज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App