सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में निर्माणाधीन मकान के पीछे शव मिलने से हड़कंप मच गई। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है।

आलोक यादव ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा भाई दिनेश उर्फ सन्तोष 25 पुत्र प्रेमचंद यादव मंगलवार की शाम पुराने मकान से पांच सौ मीटर दूर गांव में ही निर्माणाधीन मकान में घर से खाना खाने के बाद रहने के लिए गया हुआ था।

देर रात में ही मेरे भाई का हत्या कर शव को घर के पीछे फेंक दिया गया। भावुक बड़ा भाई आलोक ने कहा कि सुबह घर नही आया तो माँ ने कहीं की दिनेश अभी तक नही लौटा और मोबाइल भी नही लग रहा है। बड़ा भाई लेने आया लेकिन निर्माणाधीन मकान में आते ही घर मे देखा कि जूता चारपाई के नीचे है। सर्ट खूंटी पर टंगा हुआ है। इधर उधर कुछ देर तक देखने के बाद नही मिला तो घर के पीछे नजर गई तो अचेतावस्था में दिखाई दिया। जो पेट के बल पड़ा हुआ था। भाई ने करवट बदली तो मृत अवस्था मे मिला। मृतक युवक के शरीर मे कई चोट के निशान दिखाई दिए जो पेट, बाँह में चोट का निशान दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रदीप सिंह चन्देल कोतवाल मनोज कुमार सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज मखनन लाल सहित मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App