सोनभद्र

डा अम्बेडकर के जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कस्बा मे डा भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर वार्ड नं 3 में आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर नमन कर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का नेतृत्व राकेश आजाद सभासद ने किया। शोभायात्रा में रथ पर डॉ आंबेडकर की फोटो रखकर गाहे बाजे व डीजे के धुन पर नाचते गाते बड़े उत्साह से नगर भ्रमण किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ बड़े बड़े झंडे लेकर घुमाते दिखाई दिये। नवयुवकों की टोली ने बाइक से जुलूस में शामिल होकर नगर में भ्रमण किये। बाबा साहब अमर रहे, जय भीम के उद्घोष के साथ नगर में वार्ड 3 से निकलकर अमवार तिराहे, श्री संकट मोचन मंदिर, तहसील मोड़, म्योरपुर, डीहवार बाबा, रामनगर, शिवाजी तालाब सहित अन्य सड़कों पर शोभायात्रा व जुलूस निकली। इस अवसर पर राकेश आजाद, राजेश धुसिया, रजनीश, कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App