सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग में ऊर्जान्चल टाइगर्स को हरा कुबरी फाइटर्स बनी चैम्पियन

अनपरा/सोनभद्र अनपरा कालोनी के शहीद उद्यान में चल रहे स्व.श्री बाबू लाल वर्मा स्मृति दिन/ रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता अनपरा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में ऊर्जान्चल टाइगर्स को 6 विकेट से हरा कुबरी फाइटर्स बनी चैम्पियन । ऊर्जान्चल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट पर 64 रन बनाए जिसमें सतेंद्र ने 30 रन बनाये जिसमे दिलीप, शुभम ने 1-1 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी कुबरी ने 9.3 ओवरों में 3 विकेट पर लक्ष्य पा लिया जिसमें अजय यादव ने नाबाद 24 रन बनाये, अमित पटेल ने 1 विकेट लिए फाइनल के मैन ऑफ द मैच अजय यादव रहे । टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज कुबरी फाइटर्स के कप्तान दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ऊर्जान्चल टाइगर्स के सतेंद्र कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ककरी महाराजा के रोशन पटेल, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक कुबरी फाइटर्स के मोहन गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी अनपरा लायंस के अनुराग कुमार रहे । अम्पायर सुनील गुप्ता, ऋषभ श्रीवास्तव रहे । मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय द्वारा टीम को 20 हजार नगद धनराशि एवं ट्रॉफी व दिलीप मिश्रा, अमिताभ राय द्वारा उपविजेता टीम को 15 हजार एवं ट्रॉफी दिया गया । तीसरे स्थान पर रेनुसागर हिंदुस्तानी रही । फाइनल मैच प्रारम्भ होने से पहले अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा के पिता स्व.श्री बाबू लाल वर्मा के चित्र पर सभी खिलाड़ियों द्वारा पुष्प अर्जित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस प्रतियोगिता में थाना अनपरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के नाम पर 100 खिलाड़ियों का चयन करके 10 टीमों का ऑक्शन के तहत गठन किया गया था इस मौके पर जेई संगठन के सचिव इं.ज्ञानेंद्र पटेल, मनोज सिंह, राष्ट्रीय मास्टर एथलीट ऋषभ पांडेय, अभिषेक पांडेय,अजय उपाध्याय, विनोद यादव, आशुतोष राय, सचिन तिवारी, योगी हेमन्त उपाध्याय, उमंग, विशाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
Download App