सोनभद्र

अनपरा प्रीमियर लीग में कुबरी फाईटर्स व ऊर्जान्चल टाइगर्स के मध्य होगा खिताबी मुकाबला

सोनभद्र

अनपरा कॉलोनी के शहीद उद्यान में चल रहे स्व.श्री बाबू लाल वर्मा स्मृति दिन/ रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता अनपरा प्रीमियर लीग के आठवें दिन के पहले क्वालीफायर में कुबरी फाइटर्स ने ऊर्जान्चल टाइगर्स को हराकर फाइनल में जगह बना ली कुबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 3 विकेट पर 103 रन बनाए जिसमें कप्तान दिलीप सिंह ने शानदार 56 रनों की पारी खेली जवाब में ऊर्जान्चल की टीम 10 ओवरों में 7 विकेट पर 73 रन ही बना पाई जिसके मैन ऑफ द मैच दिलीप सिंह रहे, दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने रेनुसागर हिंदुस्तानी को हराया काशीमोड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट पर 78 रन बनाई जवाब में रेनुसागर 48 रनों पर सिमट गई जिसके मैन ऑफ द मैच राधे रहे, क्वालीफायर दो में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने काशीमोड़ चैलेंजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई काशीमोड़ को 21 रनों पर सिमट दिया जवाब में ऊर्जान्चल ने 2.4 ओवरों में 2 विकेट पर लक्ष्य पा लिया जिसके मैन ऑफ द मैच अमित पटेल रहे, मुख्य अतिथि कर रूप में संजय उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, हेमन्त उपाध्याय, अजय, उमंग उपस्थित रहे । फाइनल एवं तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 12 अप्रैल को शाम को खेला जाएगा ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App