सोनभद्र

सिविल बार चुनाव 15 अप्रैल को, चार अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सिविल बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी द्वारा चुनाव के मद्देनजर बैठक आहूत हुई। जिसमें 15 अप्रैल को मतदान कराने का निर्णय लिया। चार अधिवक्ताओं को आम सभा की बैठक में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर बार की सदस्यता को निलंबित हेतु कारण बताओ नोटिस दिया गया। इल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने सहायक निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल संतोष कुमार अग्रहरी प्रहलाद पांडेय रामेश्वर तिवारी के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
चेयरमैन नागेंद्र श्रीवताव ने कहा कि 20 मार्च को सचिव द्वारा 123 सदस्यों का मतदाता सूची कमेटी को मिला। जिसकी सूचना 20 मार्च को ही एल्डर कमेटी ने मतदाता सूची का प्रकाशन सूचना पट्ट मोबाइल व समाचार पत्रों में कर दिया और एल्डर कमेटी ने उसमें यह उल्लेखित किया कि यदि किसी कोई आपत्ति हो तो वह 22 मार्च तक अपनी आपत्ति दे सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन माना जाएगा। छूटे हुए अधिवक्ता ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने को लेकर प्रार्थना पत्र भी दिया। जिस पर एल्डर कमेटी ने निस्तारण हेतु 9 अप्रैल को एल्डर कमेटी ने आम सभा की मीटिंग आहूत की कई। सदस्यों ने अपना अपना विचार रखा। मीटिंग के दौरान ही ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट, विवेक केसरी एडवोकेट, अनिल कुशवाहा एडवोकेट, जीवन राव एडवोकेट ने सदन के बीच मर्यादा को तार-तार करते हुए और संवैधानिक तरीके से संवैधानिक व्यवस्था को भंग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर हंगामा खड़ा कर दिया। जो घोर आपत्तिजनक है। बैठक को सुनने के पश्चात एल्डर कमेटी ने अपना फैसला सुरक्षित करने का ऐलान कर मामले का निस्तारण करने की बात कही क्योंकि सभी सम्मानित मतदाताओं सदस्यों को मतदाता सूची के प्रकाशन की बखूबी जानकारी थी। जबकि एल्डर कमेटी ने 24 मार्च को ही चुनाव कार्यक्रम की विधिवत घोषणा कर दी थी। संवैधानिक नियमों व सदन की मर्यादा का पालन करना सभी सम्मानित सदस्यों का कर्तव्य है। और यह जानते हुए भी ज्ञानी प्रसाद विवेक केसरी अनिल कुशवाहा जीवन राम ने संवैधानिक नियमों व सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। जिसके लिए कारण बताओ नोटीस दी जा रही है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी माना जाए। चुनाव की तिथि 15 अप्रैल को मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11:00 से 3:00 तक तथा उसी दिन शाम 4:00 बजे से मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। इसकी सूचना समाचार पत्र मोबाइल सूचना पर दी जा रही है। एल्डर कमेटी चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरी, प्रहलाद पांडेय, रामेश्वर तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनारी नहर पुलिया के पास दो मैजिक वाहनों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल मां सरस्वती जी की भव्य पूजन के साथ कार्यकारी निदेशक का हुआ सम्मान 22वी अंतरराज्यीय दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ बख्रिहवा में कल से गौ तस्करी पर शिव कुमार सिंह का चला डंडा दर्जनो मवेशी पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार बसंत पंचमी पर कन्हैयाडाड़ में शक्ति दाई मन्दिर पर लगा मेला सीडीओ जागृति अवस्थी की पहल पर 1000 मेधावी छात्रों के लिए आयोजित हुआ बाल पुस्तक मेला भभुआ की टीम ने पंडित दीनदयाल की टीम को 5 विकेट से पराजित किया कुएं में मिली विवाहिता की लाश,तीन दिन से थी लापता पुत्री के घर आई वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत दूसरी बार उपचुनाव में जनता सपा को जिताएगी तो विजय सिंह गोंड की आत्मा को शांति मिलेगी-लालबिहारी यादव
Download App