सोनभद्र

रामनवमी की निकली भव्य शोभा यात्रा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड बार्डर पर स्थित थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनवमी पर्व के मध्य नजर रामनवमी सेवा समिति, जय भवानी क्लब व प्रशासन के निगरानी में मां काली मंदिर के प्रांगण से ध्वनि विस्तारक यंत्र पर राम भक्तों महिला पुरुषों की टोली जय श्री राम, जय बजरंगी के नारों के साथ शाम लगभग 4:00 बजे निकाला यह शोभा यात्रा मां काली मंदिर से निकलकर सलैयाडीह ग्राम पंचायत के सीता मोड़ चौराहा से होते हुए मुडिसेमर मोड, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, से होते मंदिर महावीर जी हनुमान मंदिर पर पहुंचा जहां मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा महावीर झंडा का पूजन अर्चन के पश्चात झंडा लेकर श्रद्धालु हवाई गली, साहू चौक, रामलीला ग्राउंड, सब्जी मंडी, बैंक रोड होते कली मंदिर पर पहुंचा जहां मंदिर के पुजारी मनोज कुमार तिवारी के द्वारा संध्या आरती के पश्चात समाप्त हुआ इस मौके पर रामनवमी सेवा समिति के द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विशाल खेल मैदान पर लाठी डंडे के कर्तव्य दिखाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया इस दौरान सांस्कृतिक मंच पर एक से बढ़कर एक भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम चला रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App