सोनभद्र

महुली गाँव में हैण्ड पम्प खराब पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण,

बीजपुर(सोनभद्र) जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत महुली गाँव के कई टोले में हैण्ड पम्प खराब होने के कारण गाँव मे पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं।गाँव के यशवंत सिंह हरि यादव रामसुंदर रामसुमेर रमेश भैयालाल लक्ष्मण यादव सरवन अशर्फी सुग्रीव रामसागर सहित अनेक रहवासियों का आरोप है कि जलजलिया टोले में हरि यादव के घर के पास लगाया गया 57 नम्बर हैण्ड पम्प चार महीने से खराब पड़ा है पिछले चार महीने से हैण्ड पम्प बनाने के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान के घर का चक्कर काट रहे हैं। प्रधान जुकमुनियाँ देवी के पति और पुत्र आज कल बनवाने का बहाना बना रोज टाल मटोल कर रहे हैं जिसके कारण 70 परिवार के रहवासियों के लिए गर्मी शुरू होते ही पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।बताया गया कि टोले के लोग एक किलो मीटर दूर से कुछ लोग दूर के नाले से दूषित तो कुछ लोग कुएं से गंदा पानी ला कर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।गाँव के समाज सेवी यशवंत सिंह ने बताया कि इसी तरह गाँव के धरिकार बस्ती गोडानी बस्ती यादव बस्ती कुम्हार बस्ती नाई बस्ती बैगा बस्ती हरिजन बस्ती सहित अनेक बस्ती में दर्जनों हैण्ड पम्प खराब पड़े हैं ग्रामीण मजबूरी में दूर दराज के हैण्ड पम्प से पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं।ग्रामीणों ने सम्बन्धित प्रशासन से तत्काल हैण्ड पम्प मरम्मत की माँग करते हुए समुचित रूप से सुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की माँग की है।जानकारी के लिए ग्राम प्रधान को फोन किया गया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। एडीओ पंचायत म्योरपुर अजय सिंह ने कहा कि हमारे पास कोई इस तरह की शिकायत वहाँ से नही आई है किसी भी गाँव मे हैण्ड पम्प खराब होने पर टोल फ्री नम्बर पर तत्काल सूचना दें तुरंत बनवाया जाएगा। ग्राम प्रधान महुली ने कहा कि हैण्ड पम्प बनवाने में कुछ समस्या थी अब हैण्ड पम्प को एक दो दिन में बनवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App