सोनभद्र

मयोरपुर मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 134 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मे

10 ब्लॉक के जोड़ो का हुआ सामूहिक विवाह
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
मयोरपुर विकास खंड परिसर मंगलवार को 134 नव दम्पत्तियों के परिणय सूत्र बंधन का साक्षी बना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद के सभी ब्लाको से आये जोड़ो को वैदिक रीती से मंत्रोचार के बीच पुरोहित द्वारा विवाह संपन्न कराया, मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मयोरपुर मान सिंह गोंड नें

परम्परागत ढंग से बारात का स्वागत किया, इसके पूर्व बारात सोनेश्वर महादेव मन्दिर मे जा मत्था टेका, फिर पंडाल मे निर्धारित स्थान पर स्थान ग्रहण कराया गया सभी जोड़ो को अलग अलग वेदियों पर पुरोहितो द्वारा विधिवत मंत्रोचार, कर फेरे कराये गए, सिंदूर दान करा जय माल का कार्यक्रम संपन्न करा उपहार सौपे गए मुख्यातिथि द्वारा सामूहिक रूप से आशीर्वाद दिया गया, नवविवाहित जोड़ो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये भोजन करा विदा किया गया, इस

दौरान मण्डल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार, सोनाबच्चा अग्रहरि, अमर केश सिंह, दिनेश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, सुमित कुमार सिंह सहित सभी ब्लॉक कर्मी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण मौजूद रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल का संगठन का हुआ विस्तार झूलते हाईवोल्टेज तार ने ली किशोर की जान, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कुदरी पंचायत बनी ग्रामीण विकास का मॉडल, एक ही परिसर में मिल रहीं अनेक सुविधाएं खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर कूच कर हुई हत्या हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, केबिन में फंसे घायल चालक सुरक्षित निकला जुआ खेलते 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल और 11 बाइक बरामद एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख संजय असाटी के कार्यकारी निदेशक बनने पर खुशी का माहौल स्वरोजगार और संस्कृति संरक्षण पर मंथन, प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पानी टैंकर से टकराकर बाइक सवार तीन युवक घायल बभनी: घघरा नाले से 163 बोटा कत्था की लकड़ी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Download App