सोनभद्र

सड़क हादसे में हिंडाल्को संविदा कर्मचारी की मौत

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में तीर्थयात्रियों की अनियंत्रित ग्रैंड विटारा कार के चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक गभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने घायल युवक की गम्भीर हालात को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि हिंडाल्को के संविदा दो कर्मचारियों ने अपनी बाइक से डियूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। मझौली गांव के गोपी मोड़ के समीप करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से तीर्थयात्रियों की ग्रैंड विटारा अनियंत्रित कार बाइक सवार की जोरदार टक्कर मारकर नन्दलाल गुप्ता 50 पुत्र स्व0 बच्चा साह निवासी महुली की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी युवक राजेन्द्र गुप्ता 50 पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी हिराचक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर कर दिया। उक्त घटना की सूचना मेमो द्वारा कोतवाली पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App