सोनभद्र

रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में दुद्धी बार व सिविल बार एसोसिएशन उप-निबंधक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी जितेंद्र श्रीवास्तव नंदलाल अग्रहरि ने कहा कि अधिवक्ता संशोधन बिल सरकार ला रही है। उसके विरोध में हम अधिवक्ता लामबंद है। विशेष रूप से 25 फरवरी को दिन तय किया गया है। बार काउंसिल आफ इंडिया और बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश का निर्देश है कि सभी वकील लोग कोर्ट कैंपस में उपस्थित रहेंगे। शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करेंगे। साथ ही रजिस्ट्री दफ्तर और ट्रेजरी दफ्तर में एक भी सरकारी रसीद ना काट पाएं। जब यहां पर जो है रजिस्ट्री को रोका जाएगा तब सरकार नींद से उठेगी। अधिवक्ताओं को बेरोजगार करने के लिए फूट डालने के लिए और तमाम तरह की परेशानियों में डालने के लिए इस तरह के संशोधन बिल लाये जा रहे हैं। अधिवक्ता कल्याण निधि पर इनका ध्यान नहीं है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट में इनका ध्यान नहीं है। प्रतिदिन पुलिस का अत्याचार हो रहा है। अन्य लोगों का अत्याचार हो रहा है। वकीलों का मर्डर किया जा रहा है। जान माल का सुरक्षा नहीं है इस पर ध्यान न देकर अधिवक्ता बिल संशोधित करने का प्रयास किया जा रहा है। उसका पूरे देश के वकील समाज विरोध कर रहे हैं। और जब तक कि बिल वापस नहीं हो जाएगा। तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, अरुणोदय जौहरी, जवाहर लाल गुप्त, उमेश पांडेय, रविन्द्र यादव, चंदमणि यादव, विद्यापति, आशुतोष मिश्रा, आदर्श जायसवाल, संतोष कुशवाहा, अभिनय जायसवाल, कार्तिक यादव, अभिनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Download App