सोनभद्र

ग्राम पंचायत जामपानी में प्रधान पद उप चुनाव प्रधान प्रत्याशी आशा देवी 239 वोटो से विजय हासिल की

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के जामपानी गांव में ग्राम प्रधान का उपचुनाव संपन्न हो गया है। यह उपचुनाव पूर्व ग्राम प्रधान जगिया यादव के निधन के बाद 19 फरवरी को कराया गया था।
म्योरपुर के सभागार में आज सुबह 7बजे से बोट का गिनती शुरू हुआ जिसमें श्रीमतीआशा देवी 677मत पा कर प्रथम अनिरुद्ध कुमार 438मत पा कर दूसरा जगपत यादव 175मत पा कर तीसरा स्थान पाया जिसका जानकारी ADO पंचायत अजय कुमार सिंह ने दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय कुमार ने कहा कि यह जीत पूरे गांव की है। उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधान जगिया यादव के अधूरे कार्यों को पूरा करने का वादा किया। साथ ही गांव के सभी वर्गों के साथ मिलकर विकास कार्य करने का संकल्प लिया।मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। अब उम्मीद की जा रही है कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग
Download App