सोनभद्र

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न

सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता) पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की द्वितीय मासिक बैठक आज रार्ट्सगंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में रखी गई, बैठक में संगठन से जुड़े पदाधिकारीयों ने हिस्सा लिया, बैठक में संगठन के पद और जिम्मेदारियों के निर्वहन पर चर्चा की गई, संगठन के विस्तार कर और नए सदस्यों को संगठन की खूबियों और नीतियों के बारे में बताने व जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि संगठन के वह पदाधिकारी जो पद पर रहते हुए किन्ही कारणों से पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं और संगठन के नीतियों में उन्हें कोई रुचि नजर नहीं आ रही है ऐसे पदाधिकारीयों को पद से स्वतंत्र करते हुए नए चेहरों को पद की जिम्मेदारी दी जाए जिस पर आम समिति बनी।

वहीं संरक्षक की भूमिका में रहे कौशलेंद्र पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव और सूचना प्रभारी का दायित्व संभाल रहे आलोक तिवारी व सचिव भरत कुमार को पद से स्वतंत्र कर दिया गया है। वहीं ज्ञान प्रकाश चौबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, आगे रिक्त हुए दो अन्य पदों पर जल्द ही समिति नए चेहरों को रिक्त पदों का दायित्व दिया जाएगा, बैठक में दो नए सुझाव सामने आए, संगठन उनपर विचार कर रहा है और उसे अमल में लाने की प्रक्रिया की जाएगी।

बैठक में जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता के अलावा संरक्षक विधु शेखर मिश्रा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, महासचिव अनूप श्रीवास्तव, सचिव सुभाष पांडे, मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा, सूचना प्रभारी प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विशाल टंडन, ज्ञान प्रकाश चौबे, जिला स्तरीय सक्रिय सदस्य कृपा शंकर पांडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, संतोष साहनी, डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता मौजूद रहे ।
बैठक का संचालन महामंत्री अनूप श्रीवास्तव ने किया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App