सोनभद्र

पीडब्ल्यूडी के द्वारा खराब रोड बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मलेश्वर मंदिर, गुप्ता बस्ती होते रेलवे क्रासिंग तक लगभग 3 किलोमीटर ग्रामीण रोड पर पीचिंग के दौरान ठेकेदार के द्वारा किए जा रहे लापरवाही पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर सही काम करने का मांग किया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व विनोद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर रेलवे क्रासिंग तक लगभग 3 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का काम जहां सरकार के द्वारा सही तरीके से करने के लिए लाखों रुपए धन का आवंटन किया गया है वही ठेकेदार की घोर लापरवाही के कारण रोड को जैसे तैसे बिना साफ सफाई के सोलिंग डालकर पिचिंग का काम कराया जा रहा है एक तरफ जहां पिचिंग हो रहा है वहीं दूसरी तरफ से किए गए पीचिंग उखाड़ना शुरू हो रहे हैं जबकि आने वाले 1 मार्च से इसी इस मार्ग पर स्थित मलिया नदी के किनारे स्थित मलेश्वर महादेव मंदिर पर महायज्ञ होने जा रहा है इसके बाद भी ठेकेदार के द्वारा सड़क के कार्य में मनमानी किया जा रहा है।अगर रोड का पीचिंग सही तरीके से ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया तो हम सब ग्रामीण जनता ठेकेदार के खिलाफ संबंधित अधिकारियों समेत जोरदार प्रदर्शन करने को तैयार है।

इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता मुन्ना यादव रघुनाथ यादव बंशीधर प्रसाद राधेश्याम नंदलाल कमलेश सोनू कुमार विनीत प्रसाद अरविंद प्रसाद अजीत रामचंद्र गुप्ता रविंद्र भारती विजय भारती विजय गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

वही संबंधित जे ई राजेश कुमार ने सेलफोन पर कहा कि ठेकेदार को सही तरीके से काम करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है अगर मानक के अनुरूप कार्य नहीं होता है तो ठेकेदार का पेमेंट रोकने के साथ-साथ पुन: कम करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App