सोनभद्र
टीसीडी ग्राउंड के मंच पर युवक का मिला शव

दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) स्थानीय नगर के टीसीडी खेल मैदान पर वृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रामलाल 35 पुत्र गंभीरा निवासी धूमा थाना विंढमगंज रात्री में टीसीडी ग्राउंड के मंच पर शव मिला है। पुलिस युवक के शव मिलने की जानकारी परिजनों को दिया गया है। युवक के पास से बैंक पासबुक व बुधवार को रावर्ट्सगंज के हॉस्पिटल का मेडिकल रिपोर्ट मिली है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।



