सोनभद्र

अवैध बालू खनन करते हुये ट्रैक्टर को पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी व मालिया नदी के तट पर बसे ग्राम पंचायतों से प्रतिदिन रात्रि को अवैध तरीके से बालू खनन व परिवहन करने में लिप्त दर्जनों ट्रैक्टर दौड़ रहे है, सूचना पर बीती रात्रि को रेंजर इमरान खान के नेतृत्व में वनकर्मियों ने ग्राम पंचायत जोरूखाड के मालिया नदी से अवैध बालू का खनन करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़ा जिसे वन रेंज कार्यालय पर लाकर वन अधिनियम की धारा 41,42 व अवैध परिवहन के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि कनहर नदी के किनारे बसा ग्राम पंचायत देवढी़, पकरी, जांताजुआ, बोम, बघमनवा,हरपुरा, बैरखड,बरखोरहा, पतरिहा, कोर्गी, डुमरा व मालिया नदी के तट पर बस ग्राम जोरूखाड व घिवही में प्रतिदिन रात्रि को दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर अवैध बालू का खनन करके धड़ल्ले से परिवहन कर रहे है। ट्रैक्टर स्वामी प्रति ट्रैक्टर बालू 1500 से लेकर 3500 तक पूरी रात बालू बेचा करते हैं, जिसकी सूचना वन विभाग को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दी जाती है परंतु जब वनकर्मी रात्रि को अवैध खनन व परिवहन में लिप्त ट्रैक्टरों को पकड़ने के लिए निकलते हैं तो बालू माफियाओं के द्वारा लोकेशन में लगे व्यक्तियों के द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर को बता दिया जाता है जिसके कारण ट्रैक्टर पकड़ में नहीं आता है। वही बार-बार अवैध खनन व परिवहन की सूचना से अजीज आ चुके रेंजर ने बीती रात को वन कर्मियों के साथ अवैध खनन व परिवहन कर रहे ट्रैक्टरों को पकड़ने की योजना के तहत जोरूखाड ग्राम पंचायत में मालिया नदी से अवैध बालू खनन करके परिवहन कर रहा एक ट्रैक्टर को पकड़ कर वन रेंज कार्यालय लाया गया। रेंजर इमरान खान ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा पकड़ा गया है। ट्रैक्टर को वन अधिनियम की धारा 41,42 व अवैध परिवहन के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है साथ ही साथ किसी भी सूरत में बालू का अवैध परिवहन व खनन नहीं होने दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App