सोनभद्र

क्लस्टर स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

कबड्डी में रनटोला ने मारी बाजी, बालिका वर्ग में गोविंदपुर जीता

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के शिक्षा निकेतन गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी और रुमाल झपट जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन हुआ।कबड्डी में बालक वर्ग में रन टोला की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बालिका वर्ग में गोविंदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ और रुमाल झपट में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कुशलता से दर्शकों का मन मोह लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मिशन समृद्धि के प्रोग्राम मैनेजर देवनाथ भाई द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया गया। सम्मान समारोह के दौरान बनवासी सेवा आश्रम के प्रबंधक विमल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को

संबोधित करते हुए कहा, “खेलकूद से समाज में आपसी तालमेल और सौहार्द बढ़ता है। आप सभी बच्चे भविष्य के नागरिक हैं और इस प्रकार के कार्यक्रमों से आप अपने पंचायत में भी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।”इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेंद्र भारती ने खिलाड़ियों को सफलता के लिए पांच महत्वपूर्ण सूत्रों का पालन करने की सलाह दी:कार्यक्रम का संचालन और समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संचालन अशोक सिंह, प्रमोद शर्मा,, कमलेश , बिहारीलाल ने किया।
रेफरी की भूमिका में रामू भाई, शिवनारायण भाई और जितेंद्र कुमार ने निभाई।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App