सोनभद्र

दुद्धी बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

दुद्धी। शुक्रवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रविन्द्र विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम निर्विरोध/नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव को मुख्य अतिथि रविन्द्र विक्रम सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी को समारोह अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा पूर्व जिला जज/आर्वट्रेटर उच्च न्यायालय झारखंड ने शपथ दिलाई। इसके उपरांत सचिव राकेश गुप्ता, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए दुबेश प्रकाश व रामसागर, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर दो पद के लिए कृष्णानंद तिवारी व प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश रंजन जौहरी, सहसचिव पुस्तकालय में बैजनाथ यादव, सहसचिव प्रशासन में पीयूष कुमार, सहसचिव प्रकाशन में एमजे अहमद एवं सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर छः पदों के लिए रामपाल जौहरी, रमेश चंद्र सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, शन्नो बानों व मनोज कुमार तथा सदस्य गवर्निंग काउंसिल 2 वर्ष से ऊपर में प्रेमचंद गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल, अवधेश कुमार, यशवंत कुमार शर्मा, रेनु कुमारी, अनिल कुमार सिंह को मुंसिफ अरुण सिंह, प्रशांत कुमार व एसडीएम न्यायिक अश्वनी सिंह व इल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता न्याय की मुख्य कड़ी है। यहाँ अधिवक्ताओं द्वारा कोई बाधा उत्पन्न कभी नही होती। आपकी सहयोग से लोगों तक न्याय सुलभता से पहुंचाई जा सकती है।किसी भी मतभेद की स्थिति में मिल-बैठ कर उसका समाधान निकाला जा सकता है। विशिष्ट अतिथि हरिशंकर सिंह पूर्व चेयरमैन व सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश व विनोद कुमार पांडेय सदस्य बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए, बार व बेंच की गरिमा बनाये रखने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेमचंद यादव ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया। संचालन अशोक कुमार गुप्ता ने किया। इल्डर कमेटी के सदस्य विजय सिंह, रामदुलारे, अरुणोदय जौहरी, कृष्ण देव उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर चेयरमैन कमलेश मोहन, रविन्द्र जायसवाल, नंदलाल, रामपाल जौहरी, राकेश श्रीवास्तव, प्रभु सिंह, कुलभूषण पांडेय समेत सैकड़ो अधिवक्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल ने किया रिहंद परियोजना का दौरा किया वी मार्ट पुल मुर्द्धवा से खारपाथर मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों का होगा सुंदरीकरण तीन वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत , घर मे मचा कोहराम रसोई गैस की कालाबाजारी पर भाकपा का प्रहार, आम जनता को राहत दिलाने की मांग पाही पर सोने गए अधेड़ ने सल्फास खाकर दी जान परिवार में कोहराम नाबालिग बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को कमल नयन दुबे ने भेजा सलाखो के पीछे बाइक के धक्के से पैदल जा रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत छह माह से खराब हैंडपंप, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण; शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
Download App