सोनभद्र

यज्ञशाला की परिक्रमा में उमड़ रही भीड़

महुली सोनभद्र (सुमन गुप्ता)
विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ ग्राम पंचायत के गुलर घाट पर चल रहे श्रीरामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। गुरुवार को यज्ञ के चौथे दिन आचार्य पंडित तेजभान त्रिपाठी एवं सह आचार्य पंडित अमन शास्त्री ने अरणि मंथन कर अग्नि देवता को प्रकट किया और वेदमंत्रों से उसमें आहुति दी।

कथावाचक पंडित विवेकानंद जी
महाराज ने माता सती का देह त्याग व भगवान शिव-पार्वती विवाह की कथा सुनाई। माता सती के देहवासन व शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुन भक्त भाव-विभोर हो गए। महाराज ने कहा कि देवी सती के पिता ने कनखल में बहुत बड़े यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें भगवान शिव व सती को छोड़ सभी देवी-देवता आमंत्रित हुए थे। आकाश मार्ग से कई विमान कनखल की ओर जाते हुए दिखाई पड़े। सती ने उन विमानों को दिखकर भगवान शिव से पूछा, प्रभो, ये सभी विमान किसके है और कहां जा रहे हैं? भगवान शकंर ने उत्तर दिया आपके पिता ने बडे यज्ञ का आयोजन किया है। समस्त देवता और देवांगनाएं इन विमानों में बैठकर उसी यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जा रहे हैं। इस पर सती ने दूसरा प्रश्न किया, क्या मेरे पिता ने आपको यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए नहीं बुलाया। यदि आपकी अनुमति हो, तो मैं भी अपने पिता के घर जाना चाहती हूं। यज्ञ में सम्मिलित हो लूंगी। भगवान शिव के मना करने पर भी सती अपने पिता के घर चली। जहां भगवान शिव का अपमान होने पर सती ने देह त्यागने का निर्णय लेते हुए यज्ञ मंडप में ही अपना देह त्याग दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष भगवानदास गोंड़, सुदेश्वर यादव, अशोक यादव, राजमणि यादव, गोछर यादव, दसंई यादव, गुड्डू गोंड़, राजेश गोंड़, रामकिशुन बाबा जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बख्रिहवा में जुटेगा आदिवासी समाज, महारानी दुर्गावती का 462वां बलिदान दिवस और आदिवासी सेवा समिति की... बिहार तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर बीयर को स्कार्पियो के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गि... आदिवासी धर्म कोड और रोजगार के मुद्दे पर गांव-गांव पहुंची अधिकार यात्रा पांच दिवसीय रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्धघाटन,पूर्वांचल आर्मी पहुचा सेमीफाइनल में पेयजल समस्या से परेशान युवक हाईटेंशन खंभे पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा अल्ट्राटेक फैक्ट्री में जलाए जा रहे कचरे की दुर्गंध को रोकने को लेकर हुई संयुक्त बैठक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेणुकूट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित राबर्ट्सगंज में एपेक्स हास्पिटल की चिकित्सीय संगोष्ठी आधुनिक तकनीकों पर हुआ मंथन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श महाविद्यालय सलखन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया बीजपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App